खरसियाछत्तीसगढ़

राजीव युवा मितान क्लब चपले में रक्तदान शिविर में युवा कर रहे रक्तदान-कृष्ण कुमार पटेल

खरसिया। गांव चपले में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका गांव के राजीव युवा मितान क्लब चपले विधानसभा खरसिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले के युवाओं ने शुभारंभ किया।

शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। खरसिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने कहा कि युवा वर्ग को यह समझना होगा कि किसी भी खुशी मौके पर फिजूल खर्ची करने की बजाए रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे अन्य लोगों का भला हो सके तथा यह सबका कर्तव्य है कि युवा वर्ग को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें।

AD आपका अपना

उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है, क्योंकि यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है।

डाक्टर अभिषेक पटेल बीएमओ ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है, इससे ज्यादा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति देखने में आती है, जिसमें खासतौर पर गर्भवती महिलाएं शामिल होती है, जिनके अंदर रक्त की भारी कमी पाई जाती है तथा डिलीवरी के समय उन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में एक-एक रक्तदाता महत्वपूर्ण हो जाता है।

खबर लिखे जाने तक रक्तदाता रक्तदान कर ही रहे है आप भी रक्तदान करना चाहते हो तों

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!