छत्तीसगढ़

भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने 125 एनएसयूआई के कार्यकर्ता पंजाब रवाना…

भिलाई. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए भिलाई से 125 एनएसयूआई के कार्यकर्ता पंजाब गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास भिलाई 3 से भारत जोड़ो यात्रा के लिए जा रहे युवाओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार देर शाम हेलीकॉप्टर से भिलाई तीन पहुंचे। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग होते भिलाई तीन स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां उन्होंने घंटों से मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बारे में जानकारी ली। साथ साथ अगला रवाना हो रहा जत्था को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पंजाब जा रही बस को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व पुलिस बल मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस व एनएसयूआई के जवान लड़के लड़कियां शामिल हो रहे हैं। इन लोगों को राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। ये लड़के दोनों तरफ से सुरक्षा घेरा तैयार करने वाले रस्सी को पकड़ कर चलते हैं। एक कठिन कार्य यहां के युवाओं को मिला है। इन लोगों ने बड़े ही सफल तरीके से पूरे यूपी में यात्रा को सपन्न कराया है। हरियाणा और पंजाब की यात्रा में भी हमारे यहां के लड़के जा रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। सीएम ने इन सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

ठंड बढ़ी तो यहां भी होंगे स्कूल बंद
ठंड बढ़ने से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव जैसे जिलों में स्कूल बंद करने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अभी उतनी ठंड नहीं पड़ रही है। अगर सरगुजा, बस्तर संभाग की तरह ठंड बढ़ेगी तो यहां भी स्कूलों को बंद करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया जाएगा।

कोदो कुटकी रागी के उत्पादन को सरकार दे रही बढ़ावा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कोदो, कुटकी और रागी के पैदावार की बढ़ाने पर काम कर रही है। इसके लिए सरकार 9 हजार रुपए प्रति एकड़ सब्सिडी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को दे रही है। इससे अधिक से अधिक लोग इसका उत्पादन करेंगे। इससे धान के रकबे में कमी आएगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!