छत्तीसगढ़

स्कूटर सवार किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, रामझरना के पास हुआ हादसा…

खरसिया। गुरुवार दोपहर रामझरना के नजदीक स्कूटर सवार किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को आसपास के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भूपदेवपुर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक केराझर के महेंद्र पटेल (41) किसान थे। वे गुरुवार दोपहर अपनी स्कूटर से डीजल लेने के लिए भूपदेवपुर की ओर जा रहे थे। तभी रामझरना के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने उसने बुरी तरह से रौंद दिया। महेंद्र को सिर और सीने में गंभीर चोट लगी।

महेंद्र की स्कूटर देखकर अनुमान लगाया कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी और टक्कर के बाद ड्राइवर स्कूटर को रौंदता हुआ निकल गया। स्कूटर के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी थोड़ी देर पर लोगों को हुई। भूपदेवपुर पुलिस को बुलाया गया, एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल लाया गया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजन को सौंपा गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!