छत्तीसगढ़रायगढ़

संचालन एजेसी सर्वेश्वरी प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया,आगे की कार्यवाही जारी…

कलेक्टर ने खाद्य विभाग रायगढ़ को दिये थे जांच करनें के निर्देश

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़, अन्तर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान, कयाघाट, वार्ड क्रमांक 29 दुकान क्रमांक 411001030 के संचालक कमलाकांत त्रिपाठी (संचालन एजेसंी सर्वेश्वरी प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार) द्वारा दिनांक 30.12.2022 को दोपहर में दुकान में ऑटो बुलाकर पी0डी0एस0 चावल को विक्रय किया जा रहा था, जिसके संबध में जिला कलेक्टर महो0 द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर, खाद्य विभाग रायगढ़ को जांच करनें के निर्देश दिये, निर्देश के परिपालन में खाद्य निरीक्षक रायगढ़ द्वारा दुकान की जांच की गई है। जांच में दुकान के स्टॉक में 33.98 क्ंिवटल, चावल 0.59 क्विंटल शक्कर, 4.70 क्विंटल नमक भौतिक रूप से कम पाया गया, वहीं ऑटो बुलाकर चांवल बेचने के संबध में संचालक द्वारा उक्त चांवल को हितग्राहियों का होना बताया, जबकि हितग्राहियों का नाम नाम नहीं बताया गया। जांच से स्पष्ट है कि संचालक कमलाकान्त त्रिपाठी द्वारा चावल खुले बाजार में विक्रय किया जा रहा था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संचालन एजेसी सर्वेश्वरी प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर प्रकरण में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!