छत्तीसगढ़

दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजन आज कराएंगे मुंडन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते 67 दिनों से दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजन अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे के परिजन 29 दिसंबर को अपना मुंडन कराएंगे। 

उल्लेखनीय है कि पिछले 67 दिनों से दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजन अपनी मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजनों ने एक बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अपनी मांग को लेकर अब दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजन अपना मुंडन कराएंगे।

दरअसल, अपनी मांग पूरी नहीं होने से परेशान होकर अब दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजन अपना मुंडन करा कर प्रदर्शन करेंगे। बता दें 67 दिनों से दिवंगत शिक्षाकर्मी की विधवा, परिजन सभी प्रदर्शन कर रहे है। 

किसी प्रकार की सुनवाई न होने पर सभी ने अब मुंडन कराने दी चेतावनी दी है। दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजनों के साथ विधवाओं ने भी अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर मुंडन कराने की धमकी दी है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!