नगर पालिका परिषद खरसिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का मनाया गया जयंती


खरसिया। आज 2 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद खरसिया में सोसल डिस्टेंस तथा शासन के नियमों का पालन करते हुए, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती, उनके चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा ने अपने उद्दबोधन में कहे की करोना काल में खरसिया नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अधिकारी ने जिस प्रकार की मेहनत कर खरसिया नगर वासियों की सेवा की है, उस वजह से वह कोरोना काल के सच्चे कोरोना वारियर हैं। जिन्होने अपने घर अपने परिवार की परवाह न करते हुए दिन रात मेहनत की। जिससे भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में खरसिया नगर पालिका को पहली बार 12 वां स्थान प्राप्त किया। उसके लिए मैं आपका आभारी हूं तथा आगे भी आप और हम सब मिलकर शहीद नंदकुमार पटेल जी के दिखाए मार्ग पर चलकर इस शहर का विकास करेंगे…

ना रुकेंगे हम
ना झुकेंगे हम
चाहे तपती धूप मे पड़े चलना
इन्साफ की डगर पर अडिग है हम…
आपसे मुझे बल मिलता है आप और हम सब मिलकर हमारे लाडले विधायक मंत्री उमेश पटेल के आशा के अनुरूप कार्य कर के इस शहर का और अपने विधायक का कांग्रेस परिवार का नाम रोशन करेंगे….

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पाती पढ़ी…


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा, नगर पालिका मुख्य अधिकारी टॉमसन रात्रे, उपाध्यक्ष राजेश सहिस, समस्त पार्षद, समस्त पार्षद प्रतिनिधि, नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कर्मी एवं नगर वासियों की उपस्थिति रही।




