स्व .बनारसीदास अग्रवाल को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि… कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल भी शोक सभा में शामिल हुए

रायगढ़ । नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल के पिता जी स्व . बनारसीदास अग्रवाल के दुःखद निधन पर आज दादुदयाल धर्मशाला में आज शाम 4 बजे पगड़ी रस्म व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, व्यापारी, अधिवक्ता गण, रास मिलर, एकाउंडेट, पत्रकार, इनकम टैक्स अधिकारी व आयकर विभाग के कर्मचारी, व्यापारी बंधु और आसपास से आये समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए। सभी ने बारी बारी से पूष्प अर्पित कर स्व . बनारसीदास अग्रवाल को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद आज उनका पगड़ी रस्म की कार्यक्रम संपन्न हुई।

जिसका पठन वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया ने किया। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन ने स्व. बनारसीदास अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हे अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सियाराम अग्रवाल ने कहा कि स्व . बनारसीदास अग्रवाल सरल, मृदुभाष, मिलनसार, व्यक्तित्व के धनी थे उनका निधन सिर्फ परिवार के लिए नहीं अपितु पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जीवन पर्यंत वे समरसता के धनी एवं समाजहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले शख्सियत रहे। श्रद्धांजली सभा में स्व . बनारसीदास अग्रवाल का पूरा परिवार शामिल थे।




