
रायगढ़ । शहर के किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान अग्रणी महाविद्यालय रायगढ़ में मतदाता जागरूकता स्वीप संबंधित कुल 4 शिविर का आयोजन संपन्न हुआ ।अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए.के. तिवारी व नोडल अधिकारी डॉक्टर पी. बी. बेस मार्गदर्शन एवं प्रोफेसर विनीता पांडे के संयोजकत्व में डिग्री कॉलेज में विगत 12, 18, 23 नवंबर व विगत 5 दिसंबर तक कुल 4 शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।
विद्यार्थियों ने लिया उत्साह के साथ भाग – शिविर में छात्र छात्राओं ने बहुत बड़ी संख्या में भाग लिया शिविर में छात्र – छात्राओं को मास्टर ट्रेनर के द्वारा वोटर आईडी बनाने के लिए फार्म 6 एवं ऑनलाइन पंजीयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। फॉर्म 6 वितरित किया गया एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं का वोटर आईडी बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया गया। विद्यार्थियों ने इस शिविर में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कैसे होता है उसको समझा यह शिविर विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार गुप्ता एवं नोडल अधिकारी नरेंद्र पर्वत के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा एवं कॉलेज के प्राध्यापकों द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी के मतदान के महत्व को समझाया गया तथा उन्हें एपिक कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इनका रहा योगदान
उक्त शिविर में महाविद्यालय के स्वीप समिति के सदस्य प्रोफेसर के सी गुप्ता प्रोफेसर, मीनेश पटेल, प्रोफेसर प्रताप चौधरी की सक्रिय भूमिका रही एवं प्रोफ़ेसर मदन पटेल, प्रोफ़ेसर रंजना साहू, प्रोफ़ेसर लोकेश जांगड़े ,प्रोफ़ेसर अवंती पटेल ,प्रोफ़ेसर दीप्ति निकुंज, प्रोफ़ेसर अंकिता सिद्धार्थ ,प्रोफ़ेसर अमित दुबे का विशेष योगदान रहा।



