राजनीतीविविध खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की,कल वोट डालेंगे…

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने के लिए पहुंचे। पीएम मोदी सोमवार यानि कि पांच दिसंबर 2022 को अहमदाबाद में मतदान करेंगे, जिसके लिए वो रविवार शाम यहां पहुंचे हैं।

लिया आशीर्वाद

इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां के साथ कुछ देर समय बिताया। सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि पीएम मोदी मां के पैर छुकर आशीर्वाद ले रहे हैं। उनकी मां इस दौरान भावुक नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में पीएम मोदी चाय पीते दिख रहे हैं, जबकि उनकी मां बगल में बैठी हैं।

कल डालेंगे वोट


मिली जानकारी के अनुसार मां से मुलाकत करने के बाद पीएम मोदी रात्रि विश्राम के लिए राजभवन चले जाएंगे। जहां से वो अगले दिन यानि कि सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालेंगे। पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह,सीएम भूपेंद्र भाई पटेल,पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी सोमवार को ही वोट डालेंगे। अहमदाबाद में पीएम मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,सीएम भूपेंद्र भाई पटेल तीनों वोट डालेंगे।


आठ का रिजल्ट


गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों के लिए पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान हुआ था। अहमदाबाद शहर की 16 सीटों सहित शेष 93 सीटों के लिए मतदान सोमवार को होगा। वहीं मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

इस चुनाव में बीजेपी पिछले 27 साल के बादशाहत को बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस और आप बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा कर रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!