
रायगढ़ । शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध जिले के किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान अग्रणी महाविद्यालय में डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया कुलपति शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुशल मार्गदर्शन एवं सीजी बटालियन एनसीसी रायगढ़ के कर्नल विनय मल्होत्रा एवं कर्नल संतोष रावत के संरक्षण एवं लेफ्टिनेंट शारदा घोघरे के निर्देशन में महाविद्यालयीन एनसीसी कैडेट्स ने संविधान दिवस के उपलक्ष में

भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार तिवारी के द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका के अनुसार कार्य करने एवं एक बेहतर नागरिक के रूप में देश सेवा और देश की प्रगति में अपना योगदान देने की शपथ एनसीसी कैडेट्स को दिलवाई।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी और धर्म निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य है और सभी युवाओं का यह दायित्व बनता है कि वह भारत की एकता अखंडता की रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहें और अनुशासित रहकर समाज हित और परोपकार के कार्यों में संलग्न रहे।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट शारदा घोघरे ने भी एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में एनसीसी यूनिट सदैव समाज हित के कार्यों को करने के लिए कटिबद्ध हैं। साथ ही डॉ. रवींद्र चौबे द्वारा एनसीसी कैडेट्स को अच्छे नागरिक बनने के साथ साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया। इस शपथ कार्यक्रम में डॉ धनेश सिंह , डॉ सी सी मिश्रा, डॉ. आर के तंबोली, डॉ. ए के पाणिग्रही, श्री किरण सिंह , सुश्री लक्षेश्वरी , श्री राकेश गिरी, श्री सौरभ सराफ एवं एन सी सी कैडेट्स सहित छात्र छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।




