खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

26 नवंबर को खरसिया में मनाया जाएगा मंत्री पटेल का जन्मदिन

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ दो दिन कदमताल मिलाएगी छत्तीसगढ़ सरकार,शामिल होंगे सीएम,मंत्री और कांग्रेसी विधायक…

खरसिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दो दिन 26-27 नवंबर को पूरी छत्तीसगढ़ सरकार कदमताल मिलाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री,सभी कांग्रेस विधायक सहित 374 कांग्रेस नेता पदयात्रा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री, सभी कांग्रेस विधायक सहित 374 कांग्रेस नेता पदयात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,मंत्री टी एस सिंहदेव, शिव डहरिया,अमरजीत भगत सहित अन्य कांग्रेस नेता शुक्रवार को इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस नेता अपने साथ दो घड़े में छत्तीसगढ़ की माटी और सात नदियों का पानी लेकर गए हैं। इससे राहुल गांधी एक पौधा लगाएंगे।

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के दुलरवा विधायक,

प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा,कौशल विकास,तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल का जन्मदिवस क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है।

अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 26/ 11 /2022 दिन शनिवार को नंदेली के लाल, सबके लाडले नेता, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का जन्मदिन कांग्रेस खरसिया द्वारा मनाया जाएगा।

जिसके उपलक्ष्य में सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय मदनपुर में केक काटा जाएगा, सुबह 11:00 बजे सिविल हॉस्पिटल खरसिया में मरीजों को युवा कांग्रेस की अगुवाई में फल वितरण तथा दोपहर 12:00 शहीद स्मारक स्थल में कांग्रेस जनों के गौरव पूर्ण उपस्थित में केक कांटकर मंत्री उमेश पटेल का जन्मदिन मनाया जाएगा।

साथ ही नगर सरकार द्वारा स्वल्पाहार व मितानिनों का सम्मान भी किया जाएगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!