विविध खबरें

85 पिस्टल,60 जिंदा कारतूत के साथ 3 गिरफ्तार,अवैध हथियारों से चोरी की वारदात भी अंजाम देते थे सिकलीगर.…

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में देशी कट्टे की बड़ी खेप जब्त की गई है। मनावर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। ये सिकलीगर अवैध हाथियार से चोरी की वारदात को भी अंजाम देते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से 85 देसी कट्टे, 60 जिंदा कारतूत और चोरी किये गए लाखों के जेवरात जब्त किये है।

धार पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मनावर पुलिस ने देशी कट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। यह जिले की सबसे बड़ी सफलता होकर अवैध हथियारों के निर्माण, विक्रय, प्रयोग और पाबंदी पर प्रभारी रूप से कारगर साबित होगी। इस कार्रवाई में मनावर पुलिस ने कुल 79 अवैध देसी कट्टा, 6 देसी पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल के साथ नकबजनी किये सोना चांदी और 8 से 9 लाख नगद जब्त किया है। जब्त किये गए सभी सामग्री की कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।

इन अवैध हथियारों के तस्कर शातिर बदमाश सिकलीगर विनोद सिंह वाकानेर चौकी, दीपक सिंह गोगावा जिला खरगोन का मुख्य सदस्य है। इस गिरोह के सदस्य अवैध हथियारों की तस्करी के साथ-साथ क्षेत्र में लगातार बड़ी वारदात करने में अभ्यासरत थे। पूछताछ करने पर बदमाशों ने तीन बड़ी चोरी करना स्वीकार किया है। शातिर बदमाश ताला खोलने और चाबी बनाने के नाम पर सुने घरों को निशाना बनाते थे। यह लोग अवैध हथियारों का निर्माण भी करते थे। बदमाश अवैध हथियारों की खेप इंदौर और बड़वानी विक्रय करने के उद्देश्य से रवाना हुए थे।

अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार आरोपी जगजीत सिंह सिकलीगर गुजरात राज्य के कई थानों में वांछित होकर फरार बना हुआ था। जिसे आज तड़के पुलिस ने अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!