
रायगढ़ । न्यायालय कलेक्टर रायगढ़ की ओर से सर्वसंबंधित पक्षकारगण/ अधिवक्तागण को सूचित किया जाता है कि जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19)के संक्रमण के दृष्टिगत न्यायालय कलेक्टर रायगढ़ में 28 सितम्बर 2020 को नियत समस्त प्रकरणों (आदेश हेतु नियत तथा निम्नलिखित प्रकरणों को छोड़कर)की सुनवाई आगामी पेशी दिनांक 7 दिसम्बर 2020 के लिये नियत किया जाता है।
शासन विरूद्ध धीरज मतोलिया वगैरह (अवैध खनिज कोयला का उत्खनन का प्रकरण) में पेशी दिनांक 12 अक्टूबर 2020 हेतु नियत किया जाता है।



