अपराधखरसियाछत्तीसगढ़

नव विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति,सास,ससुर गिरफ्तार, खरसिया थाना क्षेत्र की घटना …

खरसिया। एसडीओपी खरसिया श्रीमती निमिषा पाण्डेय द्वारा थाना खरसिया के दहेज हत्या के आरोपी नव विवाहिता के पति मुरलीधर पटैल, ससुर ओमप्रकाश पटैल,सास फिरन बाई पटैल ग्राम पामगढ थाना खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । नव विवाहिता जागेश्वरी पटैल पति मुरलीधर पटैल उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम पामगढ थाना खरसिया के द्वारा दिनांक 04.10.2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में मृतिका के ससुर द्वारा थाना खरसिया को सूचना दिया गया ।

नव विवाहिता के आकस्मिक मृत्यु की जांच कार्यपालक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में कार्यवाही किया गया तथा मृतिका के माता-पिता के बयान दर्ज किये गये, कथन पर दहेज की मांग को लेकर मृतिका को प्रताडित करना पाये जाने से मर्ग जांच से दिनांक 08.11.2022 को मृतिका के पति, सास एवं ससुर पर धारा 304 बी 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसडीओपी खरसिया द्वारा मामले में विवेचना दरम्यान आज तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तीनों की अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!