
यहां परिदृश्य इस तरह से बनाया गया है, जिसमें ओडिशा संस्कृति की पूरी झलक दिख रही है, उनके बाद आयुक्त संबित मिश्रा ने भी उत्कल समाज के यूथ को इसी तरह से सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़े रहने की बात कही। संबित ने कहा कि समाज के यूथ को गाईडेंस की जरुरत पड़े तो वह हमेशा इसके तैयार है, कभी भी वह उनके पास आ सकते है। समाज के अध्यक्ष डॉ प्रकाश मिश्रा ने कहा कि समाज के लोगों एकजुट हो करके रहना बेहद जरुरी है, राग रलापों को छोड़कर तभी सामाजिक तौर पर समाज सशक्त हो पाएगा। समाज के सचिव देवेश षड़ंगी ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ते हुए नए यूथ को प्रोत्साहित किया। समाज के जिन्होंने स्थापित किया उनको याद किया गया है। जगन्नाथ मंदिर प्रमुख न्यासी दिनेश षड़ंगी ने भोग शाला के निर्माण के लिए मदद करने की बात उठाई और सहयोग की अपेक्षा की।
कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति द्वार बनाया- इस दौरान कर्नल विप्लव त्रिपाठी के स्मृति में द्वार बनाया गया था। उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान संबलपुरी, छत्तीसगढ़ी नृत्य भवानी शंकर षड़ंगी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रर्दशन किया। समाज की वैभवी षड़ंगी ओडिया भजन पर नृत्य प्रस्तुति दी।
इस दौरान उत्कलिका की विपुला मिश्रा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया। उत्कल युवाओं के सदस्यों को सक्रिय रूप से स्वेच्छा से और कार्यक्रम का समन्वय करते हुए देखा गया। इस दौरान मिश्रा ने गरीब और कमजोर महिलाओं के उत्थान हेतु महिला उद्योग खोले जाने की घोषणा की। इस दौरान समाज की वरिष्ठ सदस्य डॉ सुचित्रा त्रिपाठी, जया षड़ंगी, शैलेश गुरु भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र नंदे ने किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे इनकी संतोष नंदे, विनायक षडंगी, अरुण गुरु, रामकुमार मिश्रा, आकाश पंथ, राजेंद्र षडंगी, बंशी गुरु, नरेश गुरु, नारायण मिश्रा, संजय मिश्रा, रमेश पाणी, शंकर साहू, दिनेश त्रिपाठी और यूथ क्लब से आशुतोष षड़ंगी, असीम गुरु,आकाश नंदे, राज मिश्रा, आयुष त्रिपाठी, साश्वत गुरु, अनन्या गुरु, सौम्या षड़ंगी, जिज्ञषा साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।