खरसिया

आरोपी युवक के कब्जे से नाबालिक युवती को किया गया बरामद -उत्तम साहु

आरोपी युवक के कब्जे से नाबालिक युवती को किया गया बरामद – आरोपी न्यायिक रिमांड पर

भुपदेवपुर थाना प्रभारी उत्तम साहु से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 10/10/2019 को अपहृत बालिका कु. मीनू (परिवर्तित नाम) उम्र 15 वर्ष को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की युवती के पालक भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ मे अपराध क्रमांक 174/19 धारा 363 ता0 हि0 पंजीबध्द किया गया था। अपहृत बालिका की पता तलाश दौरान रायगढ मे एक लडका के साथ होने पता चलने पर अपहृत बालिका की पता तलाश कर आरोपित

सीताराम यादव के कब्जे से दिनांक 11/10/2019 को शीतला मंदिर के सामने ईतवारी बाजार रायगढ मे बरामद किया गया। अपहृत बालिका का CWC से कथन कराया गया जो कथन मे आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की पुष्टि होने पर प्रकरण मे धारा 366(क) भादवि. जोडी गई एवं आरोपी सीताराम यादव पिता दासरथी सारथी उम्र 21 वर्ष सा. शीतला मंदिर के सामने ईतवारी बाजार रायगढ थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!