ख़बरें जरा हटकरविविध खबरें

गरियाबंद पुलिस द्वारा ट्रैकिंग पुलिस डॉग (मैगी) का विधि पूर्वक ससम्मान अंतिम संस्कार किये

गरियाबंद पुलिस विभाग मे पदस्थ ट्रैकिंग पुलिस डॉग (मैगी) अब नही रहे

30 से अधिक चोरी, मर्डर  केश को सुलझाने में मैगी का अहम भूमिका रहा है

गरियाबंद:- गरियाबंद पुलिस विभाग मे पदस्थ बेल्जियम रोर्कड नस्ल का ट्रैकिंग पुलिस डॉग (मैगी) का आज आकस्मिक निधन हो गया है। मैगी का जन्म 01.01.2016 हुआ में हुआ था। जो 09 माह डॉग ट्रेनिंग के बाद 23.06.2017 को पुलिस विभाग में पदस्थ हुआ था।
            अपने 05 वर्ष के कार्यकाल में मैगी के द्वारा 30 से अधिक चोरी और मर्डर के केश में अपराधियो को ढुुंढने में अहम भूमिका निभाया है।
           03/01/2021 को हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाया था। जिसके लिए तत्कालिन पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के द्वारा मैगी को 2000 रूपये नगद से पुरस्कृत किया गया था।


             06 वर्ष के उम्र में आज दिनांक 07/11/2022 को पुलिस डॉग (मैगी) का आकस्मिक निधन होने से पुलिस लाईन में रक्षित निरीक्षक उमेश राय के द्वारा अन्य कर्मचारियों के उपस्थिति में मैगी का विधि पूर्वक ससम्मान के साथ अंतिम संस्कार किये।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!