
रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा आज बाइक रैली निकालेगी। यह रैली आज दोपहर 3 बजे एकात्म परिसर से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण करेगी। महिला मोर्चा की यह रैली महतारी हुंकार रैली को लेकर की जा रही है। इस रैली में महिला मोर्चा के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल होंगी।




