Live Updates : NCB गेस्ट हाउस पहुंचीं दीपिका पादुकोण, ड्रग्स मामले में पूछताछ

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण , सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामले से जुड़ी हर जानकारी…
रकुल प्रीत ने स्वीकार किया कि उनकी रिया चक्रवर्ती के साथ ड्रग्स चैट हुई थी। हालांकि, रकुलप्रीत ने ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया है। रकुल के साथ ही करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ की गई थी।
उल्लेखनीय है कि ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, स्टाफ दीपेश सावंत सैमुअल मिरांडा सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
-कुछ ही देर में घर से निकल सकती है दीपिका पादुकोण।
-करिश्मा प्रकाश से आज भी होगी पूछताछ। कराया जा सकता है दीपिका और करिश्मा का आमना सामना।
-दीपिका आज सुबह 10 बजे NCB गेस्ट हाउस पहुंच सकती है। ड्रग्स मामले में जांच कर रही इस केंद्रीय एजेंसी ने दीपिका से सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है।
-बहरहाल दीपिका भी इस बात को जानती है कि आने वाले दिन उनके लिए मुश्किल भरे होंगे। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, जिस व्हाट्सअप ग्रुप में ड्रग्स को लेकर बातचीत होती थी उस ग्रुप की एडमिन दीपिका पादुकोण थीं। -इस ग्रुप को साल 2017 में बनाया गया था और इस ग्रुप में दीपिका, जया शाह और करिश्मा प्रकाश शामिल थीं।




