देश /विदेश

PM Modi UNGA speech: संयुक्त राष्ट्र में PM मोदी का संबोधन आज, शाम 6.30 बजे पाक को देंगे जवाब

संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेंबली चल रही है। इस आयोजन में 25 सितंबर को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का संबोधन हुआ था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने जा रहे हैं। शनिवार की शाम 6.30 बजे पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र की आम सभा को संबोधित करेंगे। पीएम का फोकस आतंकवाद और कोरोना महामारी जैसे मुद्दों पर रह सकता है। महासभा के मंच से पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र में सुधार की बात उठा सकते हैं। एक दिन पहले पाकिस्तानी पीएम ने अपने संबोधन में भारत पर टिप्पणी की थी।

वहीं भारत के प्रतिनिधि इमरान खान के भाषण के दौरान वॉकआउट कर गए थे। इमरान ने अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दे पर राग अलपाया था और पीएम मोदी पर निजी हमले तक किए थे। इमरान के बयान पर भारत राइट टू रिप्लाई का उपयोगकर जवाब देगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद, अल्पसंख्यको के उत्पीड़न को लेकर भी घेरा।

पाकिस्तान हमारे देश के खिलाफ हर अवसर को तलाश कर अनर्गल आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहा है। इससे उसकी नकारात्मक छवि दुनिया के सामने झलक रही है।पाक अधिकृत कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान में लगातार मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं हो रही हैं। कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे नहीं है। ऐसे में पीएम के महासभा में भाषण के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!