केलो कपूत शिव राजपूत की चिट्ठी केलो के नाम-

✍ केलो कपूत शिव राजपूत की चिट्ठी केलो के नाम-

केलो आई प्रणाम
केलो आई तेरे को चिट्ठी लिखे एक लंबा अरसा बीत गया करोना के लाकडाऊन का बहाना करना बेकार है इसके लिये माफी मांगते हुए सीधे पाईंट पर आता हूं।
क्या करोना के रूप मे भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि का अवतरण हुआ है जिसकी धमक से आज संपूर्ण धरती स्थम्भित है।क्योंकि जब-जब भी धरा पर राक्षसी प्रवृत्तियां बढ़ी हैं अत्याचार अहंकार अधर्म की अति हुई है…..
भारतीय दर्शन के मुताबिक शास्त्रों के अनुसार एसे ही अत्यंत विषम परिस्थितियों मे उस अज्ञात का (ईश्वर का) अवतरित होना बताया गया है।
विकास के नाम पर अतिरिक्त शक्तियां अर्जित करते हुए शक्तिशाली बनने की होड़ मे हम पृथ्वी वासियों ने परा प्रकृति की भी परवाह नहीं की अपने-अपने धर्म मजहब के विपरीत आचरण करने लगे।
वैसे ये सब मै कपूत नास्तिक क्या जानू बहरहाल केलो आई पत्रकार हूँ सवाल पूछने की आदत है जवाबी चिट्ठी मे उत्तर देना….
वहीं करोना संकट मे रायगढ़ जिले सहित समस्त भारत एकजुट है सो जानना और हां, तू भी लाकडाऊन का पालन करना और बेवजह बहना बन्द कर देना वरना बताए देता हूँ पुलिस का डण्डा भी पड़ सकता है…..
शेष अगली चिट्ठी में…
(यह लेख वरिष्ठ पत्रकार शिव राजपूत की फेसबुक वॉल से साभार लिया गया है)




