देश /विदेश

भारत में कोरोना के मामले 58 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 86,052 नए केस

नई दिल्ली : भारत में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 86,052 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 58,18,570 हो गए हैं।

दूसरी तरफ, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1141 लोगों की मौत हो गई, इससे मृतकों कु कुल संख्या बढ़कर 92,290 पहुंची। देश में अभी 9,70,116 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और 47,56,164 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

ICMR के मुताबिक, 24 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 89 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।

मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 17% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 82% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 12 लाख मामले और 34 हजार मौतें दर्ज हो चुकी ह। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!