
छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि तौर पर शामिल हुए ।

सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की।
श्री पटेल ने बैठक में राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने और रायपुर में कार्गो हब बनाने की मांग रखी।




