
सत्य की विजय का यह पर्व कितने उल्लास का पर्व है और मूल्यों से जुड़ा है। आप सभी इतनी बड़ी संख्या में इस उत्सव को मनाने आये हैं मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।

विजयादशमी महोत्सव समिति खरसिया द्वारा विजयादशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खरसिया विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने यह बात कही। उच्च शिक्षा मंत्री यहाँ हर वर्ष विजयादशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं।

मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि दशहरा का यह महान पर्व देश भर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाते हैं।

कोई कितना भी ज्ञानी क्यों न हो, अहंकार नहीं होना चाहिए, इसलिए रावण का नाश हुआ। आप सभी को दशहरा उत्सव की बधाई देता हूं।
इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेत्तर राम उरांव, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा,पार्षद, एल्डरमैन, विजयादशमी महोत्सव समिति के पदाधिकारी, संरक्षकगण, मार्गदर्शक, उपाध्यक्ष, मंत्री, महिला मार्गदर्शक, विशेष आमंत्रित, कार्यकरिणी, सम्मानित पार्षदगण, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, प्रचार मिडिया प्रमुख, जूलूस शोभायात्रा प्रभारी तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।





