रायगढ़

दुकानें रविवार को रहेंगी बंद, कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश

रायगढ़, 4 अगस्त2020/ कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम और बचाव हेतु कलेक्टर भीम सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया था जिसके तहत अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यवसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों को दिन-बुधवार को छोड़कर संचालन की अनुमति दी गई थी, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए अब सप्ताह में दिन-रविवार को छोड़कर सोशल डिस्टेसिंग/फिजीकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये (मॉस्क पहनने के निर्देश)दुकानों के संचालन की अनुमति दी जाती है। दिन रविवार को अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल दुकानों को ही संचालन की अनुमति होगी। दिनांक 5 अगस्त 2020 बुधवार को दुकानें खुली रहेंगी तथा रविवार दिनांक 9 अगस्त 2020 से प्रत्येक रविवार को दुकानें बंद रहेंगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!