जशपुरनगर। मेहमानी करके मोटरसाइकल से अपने घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में तब दर्दनाक मौत हो गई जब, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 30 फिट ऊपर पुल से नदी में जा गिरी। दोनों युवकों की नदी में गिरने से मौत हो गई। घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नन्हेंसर ग्राम के हर्रामोड ईब नदी के लगभग 30 फिट ऊंचे बड़े पुल में देर रात मोटरसाइकल चलाते दो युवकों के टकराने से मोटरसाइकल समेत दोनों युवक सीधे नदी में जा गिरे और नदी में ही तड़पते तड़पते दोनों ने दम तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो घटना की सूचना सन्ना थाना पुलिस को दी गई और पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच मुआयना करने में जुट गई। इस संबंध में सन्ना थाना प्रभारी भारत लाल साहू ने बताया कि ग्रामीणों के बताने अनुसार प्रेम कुमार नगेशिया उम्र लगभग 25 वर्ष जो कि जमाहाटी शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का बताया गया है। उक्त व्यक्ति डूमरकोना के सकइडीपा गांव में मेहमानी करने गया था, जिसके बाद देर रात मेहमानी करके वापस अपने गांव सकईडीपा निवासी सारू कुमार नगेशिया उम्र 25 को अपने साथ लेकर मोटरसाइकल से जमाहाटी लौट रहा था तभी अचानक दोनों दोनों की बाइक पुल से टकरा गई और दोनों पुल से नीचे गिर गए जिसके बाद दोनों की मौत हो गई है।
Related Articles
Check Also
Close
-
सदन में सरकार ने दी जानकारी, प्रदेश के 19 आईएएस अफसर दागी…13th December 2021




