जशपुरनगर।जिले सन्ना थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय महिला की नाग सांप के डसने से मौत हो गई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंपा निवासी मनप्यारी बाई पति रमन 60, बुधवार को सुबह करीब 9 बजे गोबर उठा रही थी, उसी दौरान अचानक नाग सांप ने उसे डस लिया। आनन फानन में उसे चंपा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सांप के डसने के बाद परिजनो ने डॉक्टरों को दिखाने के लिए नाग सांप को बंधक बना लिए था, लेकिन उनकी हिकमत काम नहीं आई और महिला को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही मौत हो गई। फिलहाल परिजन थाना पहुंचकर आगे की कार्यवाही करा रहे हैं।
Related Articles
संचालक रायपुर का फरमान-प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पानी पाउच के क्रय विक्रय पर होगी अर्थदंड के साथ जप्ती की कार्यवाही…
26th August 2022
कोयले की अफरा-तफरी के खेल में शामिल 2 और आरोपी गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड…
31st July 2022
Check Also
Close
-
कांग्रेस की पहली सूची में इन 31 प्रत्याशियों के नामों पर लगी मुहर…7th September 2023


