Chhattisgarhछत्तीसगढ़धरमजयगढ़

खरगांव मोड़ पर भीषण हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 25 से अधिक यात्री घायल…

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर खरगांव मोड़ के पास गुरुवार को पूर्णागिरि बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 25 से अधिक यात्रियों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। हादसे के कारणों और घायलों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि पुलिस एवं अस्पताल प्रशासन की विस्तृत जानकारी के बाद हो सकेगी।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल हादसे में घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!