
मुकेश लहरें @खरसिया। शहर में शारदीय नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाया गया, मॉ जगत जननी की विविध रूपों की पूर्ण भक्तिभाव से पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना की गई वही इस बार देवी दुर्गा पोस्ट ऑफिस रोड में पहाड़ो पर केदारनाथ गुफा में विराजी थी जिसको देखने हजारों की संख्या में रोज भक्त आते थे।

पोस्ट ऑफिस रोड की दुर्गा समिति ने जगत जननी को विदाई देने महिलाएं बच्चों सहित युवकों ने बड़ी संख्या में माँ दुर्गा की जीवंत प्रतिमा की पुजा अर्चना कर नमः आंखों से विदाई दी।

नगरवासियों द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर माँ जगत जननी की जींवत प्रतिमा की स्थापना कर पूर्ण विधि विधान से सुबह शाम माता की पूजा अर्चना की जा रही थी, जिससे पूरा शहर माता की भक्ति में रमा हुआ रहा। वही इस पूरे नौ दिनों में खरसिया नगर का वातावरण पूर्ण रूपेण माता के रंगो में रंगा हुआ रहा।

पूरे प्रदेश में खरसिया का नवरात्र पर्व प्रसिद्ध है और इस प्रसिद्धी को निरंतर बनाये रखने में नगरवासियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जगह जगह भव्य एवं आकर्षक पंडाल सजाए गये है इन मनमोहक पंडालों में बेहतरीन झांकियॉं बनाई गई वहीं रंग बिरंगी झालरों से पूरे नगर को सजाया गया है।




