खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया की बेटियां भरेगी ऊंची उड़ान, निमिषा पाण्डेय एसडीओपी ने ‘हमर बेटी- हमर मान’ अभियान की दी जानकारी…

खरसिया पुलिस ने हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का किया आयोजन
अभिव्यक्ति, डायल 112 और पास्को तथा अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी

खरसिया। छत्तीसगढ़ की बेटियां भरेगी ऊंची उड़ान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘हमर बेटी- हमर मान’ अभियान की दी जानकारी शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल खरसिया में खरसिया एसडीओपी निमिषा पाण्डेय ने गुरुवार को हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का आयोजन में हुई शामिल।

जिसमें बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र एवं शिक्षकगण उपस्थिति रहे। इसमें छात्राओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में प्रावधानों, अभिव्यक्ति, डायल 112 और पास्को
बच्चों को साइबर क्राइम ,यातायात गुड टच बैड टच, पोक्सो एवं अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी तथा अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी खरसिया एसडीओपी निमिषा पाण्डेय, प्रधान महिला आरक्षक सरोज राठौर ने जागरूक दिया गया। बेटियों के सम्मान और मान को प्राथमिकता देने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर के जरिए सीधे संवाद करके उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।शासकीय नगरपालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरसिया कुल 170 छात्राएं प्रभारी प्राचार्य श्याम लाल राठिया एवं शिक्षिकाएं श्रीमती अफरोज साबरी,श्रीमती सुनीता राजपूत,श्रीमती ज्योति राठौर बबीता राठौर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम बेहद सार्थक एवं सफल रहा। सभी बालिकाओं ने राज्य शासन और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के इस पहल की पूरी पूरी प्रसंशा की। स्कूल की प्राचार्य ने आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य श्याम लाल राठिया पुलिस की इस पहले को बेहद सार्थक बताते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रम कराए जाने का अनुरोध किया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!