छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को एक और राहत दी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को एक और राहत दी है। कर्मचारियों के त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी गई है। यानी बड़े त्योहारों के लिए कर्मचारी अगर वेतन से एडवांस लेना चाहता है तो 10 हजार रुपए तक ले सकता है। अभी तक यह सीमा केवल 8 हजार रुपए तक थी। वित्त विभाग ने त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक इस मद में एडवांस रकम प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के कर्मचारियों को मिलेगी। यह प्रमुख त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षा बंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस पर ही मिलनी है। त्यौहार के लिए एडवांस रकम किसी कर्मचारी को एक कैलेन्डर वर्ष में केवल एक बार ही दी जाएगी।

जब तक पुराने एडवांस की वसूली नहीं हो जाती तब तक दूसरे एडवांस की पात्रता नहीं होगी। इस एडवांस रकम की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जानी है। वेतन से समायोजन के लिए रकम की कटौती उसी महीने के वेतन से शुरू हो जाएगी जिस महीने एडवांस दिया गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!