
रायपुर। खरसिया विधायक, प्रदेश के उच्च शिक्षा,कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद दी।

पटेल ने कहा कि, ईद उल अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों का प्रमुख त्यौहार है। यह रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया उन्हीं की याद में यह पर्व मनाया जाता है। प्रेम भाईचारा,समर्पण के इस पर्व पर समस्त मुस्लिम समाज को बहुत बधाई।




