खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

पूर्व आईएएस व भाजपा नेता ओ.पी.चौधरी के जन्मदिन को ख़ास बनाने आकाश शर्मा के नेतृत्व में हुआ रक्तदान..

रायगढ़ । पूर्व आईएएस व प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अपनी अभिव्यक्ति ज़ाहिर कर शुभकामनाएं दी जा रही है।

ऐसे में भाजयुमो नेता आकाश शर्मा के नेतृत्व में उनके जन्मदिन को खास बनाने की पहल की गई और संजीवनी हॉस्पिटल में आकाश शर्मा ने अपने साथियों समेत रक्तदान किया।

आकाश शर्मा ने कहा कि.. ओपी चौधरी जी ने छत्तीसगढ़ में ऐसी कई योजनाओं पर काम किया, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया। हम युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत युवाओं की आवाज़ हैं उनका मार्गदर्शन हमारी ताकत है ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए हमने रक्तदान किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!