रायगढ़विविध खबरें

12 घंटे का रेल रोको आंदोलन हुआ समाप्त, आला अधिकारियों से बातचीत बेनतीजा…

ब्रजराजनगर। ब्रजराजनगर में सुबह 6 बजे से चल रहा रेल रोको आंदोलन को जिला प्रशासन झारसुगड़ा के अधिकारियों और रेल्वे के आलाअफसरों से बातचीत बेनतीजा हो जाने के बाद आखिर कार प्रशासन ने सख्ती के साथ हल्का बल प्रयोग कर आंदोलनकारियों को रेल्वे ट्रेक से हटाते हुए 15 लोगो को गिरफ्तार करने के समाचार है वही रेल यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया है स्टेशनों में खड़ी ट्रेनों को उनके गंतव्य के लिए खाना कर दिया है। तब जाकर रेल्वे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। आज विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर ब्रजराजनगर सीनियर सिटीजन कमेटी के बैनर तले सुबह 6 बजे से रेल रोको आन्दोलन शुरू किया गया । जिसके कारण मेल के जाने के बाद आजाद हिंद,अहमदाबाद,उत्कल,साउथ बिहार,टिटलागढ़ जैसे महत्त्वपूर्ण ट्रेनों को पीछे के स्टेशन खड़ा किया गया।

अपनी मांगों पर अड़े ब्रजराजनगर के लोगो ने रेल्वे ट्रैक पर दरी और टेंट लगाकर आंदोलन शुरू कर दिया। बिलासपुर से वार्ता के लिए सीनियर डीसीएम,और आरपीएफ के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला आरपीएफ की विशेष टीम के साथ ब्रजराजनगर स्टेशन पहुँचे थे वे ला एन्ड आर्डर की व्यवस्था भी देख रहे थे । वार्ता में स्थानीय लोगो सभी ट्रेनों के ठहराव के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की बात कर रहे थे । वही कल ही रेल्वे प्रशासन ने उत्कल और एलटीटी का स्टापेज देने के आदेश जारी कर दिए थे। 12 घँटे बाद जब स्थानीय नागरिक रेल्वे ट्रैक से हटने नाम नही ले रहे थे तब रेल्वे और जिला प्रशासन झारसुगड़ा की सँयुक्त टीम ने मोर्चा संभालते हुए हल्का बल प्रयोग कर लोगो को हटाना शुरू कर दिया । और 12 बाद जब ठप्प रेल यातायात शुरू किया गया तब जाकर रेल प्रशासन और ट्रेनों में बैठे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। बहराल वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देकर बताया कि अभी भी लोगो को रेल ट्रैक से पूर्णतः खाली करवाने के बाद तकरीबन आरपीएफ ,जीआरपी,और स्थानीय ओड़िसा पुलिस के 100 जवान और अधिकारी ब्रजराजनगर स्टेशन में तैनात है। रेल यातायात शुरू हो गया है रायगढ में खड़ी हावड़ा हमसफर को खाना किया गया । वही सभी ट्रेनों का सुचारू संचालन शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगो रेल्वे प्रशासन और जिला प्रशासन झारसुगड़ा ने शांति पूर्ण वार्ता के लिए बुलाया है। अभी तक 15 लोगो को गिरफ्तार करने के समाचार मिले है। रेल्वे ने यातायात शुरू हो जाने पर राहत की सांस ली है।
रायगढ़ स्टेशन में प्लेटफार्म पर यात्री

ब्रजराजनगर स्टेशन में हुये रेल रोको आंदोलन के फलस्वरुप निम्न यात्री गाड़ियों का परिचालन आज प्रभावित रहा

बिलासपुर मंडल के ब्रजराजनागर स्टेशन में सुबह 05.55 बजे से 19.15 बजे तक हुए रेल रोको आंदोलन के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली सभी गाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों में नियंत्रित करते हुये चलाई जा रही है | इस दौरान कुछ यात्री गाड़ियों को गंतव्य के पहले समाप्त तथा कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाई गई | विवरण इस प्रकार हैः-

रास्ते में समाप्त की गई गाडियां :-
1-गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टीटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल को रायगढ़ स्टेशन में समाप्त किया गया तथा यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी को रायगढ़-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर स्पेशल बनाकर सभी स्टेशनों में ठहराव के साथ चलाया गया |
2- गाड़ी संख्या 08263 टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल को सम्बलपुर स्टेशन में समाप्त किया गया।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-
1- गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग व्हाया सरला-टीटलागढ़-रायपुर मार्ग से चलाई गई।
2- गाड़ी संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लखोली-टीटलागढ़-सम्बलपुर-झारसुगुड़ा मार्ग से चलाई गई ।
3-गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजादहिंद एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड़- सम्बलपुर-टीटलागढ़-लखोली-रायपुर मार्ग से चलाई गई ।
4- गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-टीटलागढ़-रायपुर मार्ग से चलाई गई ।
5-गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-टीटलागढ़-रायपुर मार्ग से चलाई गई।
रास्ते में नियंत्रित की गई गाड़ियां –
1 गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद हावड़ा रायगढ़ में।
2 22169 रानी कमला पति-संतरा गाछी रायगढ़ में।
3 12261 csmt- हावड़ा दुरंतो बिलासपुर में।
4 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी उत्कल बिलासपुर से18.50 में रवाना की गई है ।
5 13287 दुर्ग-राजेन्द्र नगर भाटापारा से 18.35 में रवाना हुई है।
आंदोलन समाप्त होने के पश्चात गाड़ियों का परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!