खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

चपले स्कूल की बालिकाओं को वितरित किया गया निःशुल्क सायकिल – कृष्ण कुमार पटेल

खरसिया। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती सायकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपले में 26 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को नि:शुल्क सायकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां स्कूल के छात्राओं को सायकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर साइकिल की चाबी हाथ आते ही बालिकाओं के चेहरे खिल उठे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निःशुल्क सरस्वती सायकिल योजना के तहत हजारों बालिकाओं को सायकिल देकर घर से स्कूल की डगर को आसान कर दिया है।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना व उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान जनपद पंचायत खरसिया के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, सरपंच कस्तूरी राठिया, उपसरपंच हीरा पटेल, अश्वनी पटेल, केदार पटेल, शशि कपूर पटेल, दया किशन पटेल, विद्यालय प्राचार्य रजनी गुप्ता एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!