छत्तीसगढ़रायगढ़

सट्टा पट्टी लिख रहे दो युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की सट्टा एक्ट की कार्रवाई….

रायगढ़ । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक के नेतृत्व में आज दिनांक 19.04.2022 को सट्टा पट्टी लिखने वालों पर कार्यवाही के लिए थाना से विवेचकों की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना हुई । इस दौरान अंबेडकर आवास निगम काम्पलेक्स के पास मुखबीर सूचना पर स्टाफ द्वारा प्रकाश नंदे पिता स्वर्गीय कृष्ण राम नंदे उम्र 32 वर्ष निवासी विजयपुर थाना चक्रधरनगर को सट्टा पट्टी व नगदी ₹600 के साथ पकड़ा गया है । वहीं चक्रधरनगर पुलिस की एक अन्य टीम द्वारा बैंक कॉलोनी संजय नगर के पास अमित राजपूत पिता मंगल सिंह राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सोनूमुडा काली मंदिर के पास चौकी जूटमिल को सट्टा पट्टी नोट करते पकड़ा गया है । आरोपी से अंक एवं अक्षरों से लिखा सट्टा पट्टी एवं नकदी रुपए ₹690 जप्त किया गया है । आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।
कार्यवाही में प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन,आरक्षक सुशील यादव, चूड़ामणी गुप्ता की अहम भूमिका रही है ।
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!