जिला परिक्रमा

अहमदाबाद से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में रायपुर स्टेशन पर उतरे 219 श्रमिक

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और अन्य लोगों को लाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अहमदाबाद से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से रायपुर स्टेशन पर 219 श्रमिक उतरे। इनमे रायपुर जिले के 02, बलौदाबाजार जिले के 192और कबीरधाम जिले के 25 श्रमिक शामिल थे।
श्रमिकों के रायपुर स्टेशन आगमन पर फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए उन्हें दो-दो बोगियों से बारी-बारी से उतारा गया। यहां सभी श्रमिकों की मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच, थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स ऑक्सीमीटर से उनके तापमान के साथ-साथ पल्स एवं ऑक्सीजन सांद्रता की भी जांच की गई। इसके बाद उन्हें विशेष बसों से उनके जिलों के क्वारेन्टाइन सेन्टर भेजा गया।

श्रमिकों ने लाइन में लगकर सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही स्टेशन से बाहर निकले। सभी श्रमिकों को हिदायत दी गई की वे 14 दिन क्वेरेंटाइन में रहें तथा कोरोना से बचाव एवं रक्षा के लिए सभी निर्देशों का पालन करें। श्रमिकों को क्वारेन्टाइन सेन्टर भेजने के बसों की भी व्यवस्था की गयी थी। उन्हें रेलवे स्टेशन में ही पैक्ड भोजन भी प्रदान किया गया। ट्रेन आगमन के पहले स्टेशन के प्लेटफार्म को सैनिटाइज भी किया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!