छत्तीसगढ़

जीपी सिंह की रिमांड ख़त्म जेल या बेल का होगा फैसला…

निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को उच्चतम न्यायालय से झटका...

रायपुर । भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की रिमांड आज, 18 जनवरी को खत्म हो रही। जीपी सिंह पुलिस रिमांड पर है। आज पुलिस जीपी सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। पूछताछ के दौरान जीपी सिंह कभी बीपी (उच्च रक्तचाप) तो कभी आंख कमजोर होने का बहाना बनाकर बयान देने से बचने की कोशिश करते रहे है।

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों की टीम उनसे रोज पांच से सात घंटे तक पूछताछ कर रही थी। उनसे जब यह पूछा गया कि आखिर क्या वजह थी कि अपने दोस्त मनीभूषण के घर में दो किलो सोना और प्रीतपाल सिंह के घर नकद 13 लाख रुपये छिपाना पड़ा। यह सुनते ही जीपी सिंह ने चुप्पी साध ली थी।

बहरहाल आज पुलिस जीपी सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। जहां उनके जेल या बेल पर फैसला होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!