
अग्निपुराण में तो पौधारोपण को एक पवित्र मांगलिक समारोह के रूप में बताया…
प्रकृति पूजक देश प्रदेश में पर्यावरण पर गंभीर संकट खड़े हैं और इससे निपटने में पौधारोपण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जाहिर है इसका समाधान प्रदूषण कम करने के साथ ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाने में है।

इतिहास के कई उदाहरण बताते हैं कि पौधारोपण का कार्य कितनी भावना, निष्ठा एवं आनंदमयी तरीके से किया जाता था, हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। वर्षाकाल प्रारंभ होते ही देशभर में पौधारोपण के आयोजन होने लगते हैं, जो वृक्ष-रोपण के नाम से ज्यादा प्रचलित हैं। पिछले 10-15 वर्षों में यदि ये आयोजन पेड़ों से लगाव पैदाकर नैतिक जिम्मेदारी से किए जाते तो शायद घटती हरियाली का संकट इतना गम्भीर नहीं होता। हमारी सभ्यता एवं संस्कृति में पेड़ों का विशेष महत्व रहा है एवं वे देवतुल्य माने गए हैं। इतिहास में जाकर देखें तो हमें कई ऐसे उदाहरण मिलते हैं, जहां पौधारोपण का कार्य कितने हर्षोल्लास एवं जिम्मेदारी से किया जाता था।
अग्निपुराण में तो पौधारोपण को एक पवित्र मांगलिक समारोह के रूप में बताया गया है। पौधों को रोपने के पूर्व उन्हें औषधीय पौधों के रस से नहलाया जाता था या कुछ समय के लिए डुबोया जाता था। इसके पीछे भावना यही होती थी कि पौधे में यदि कोई संक्रमण वगैरह हो तो समाप्त हो जावे एवं पौधे से एक स्वस्थ पेड़ बने। इसके बाद शीर्षस्थ भागों पर, जहां से वृद्धि होती है, वहां सोने की सलाई से हल्दी कुंकु लगाकर अक्षत से पूजा की जाती थी।
▪️ रक्षित केंद्र कोरबा में लगाए गए पौधे
▪️पूरे परिसर में हरियाले लाने की योजना
रक्षित केंद्र कोरबा में आज दिनांक 16.01.2021को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में परेड ग्राउंड व स्पोर्ट्स ग्राउंड के चारों तरफ पौधा रोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान रक्षित केंद्र एवं थाना चौकी से उपस्थित पुलिस कर्मियों ने बॉटल पॉम और अशोक के 130 पौधों का रोपण किया गया।

किसान बेटा ने बढाया जिले का मान पूजा पाठ के तरह पवित्र मान… गौर करिए पैरौ मे…
पुलिस अधीक्षक पटेल ने इस मौके पर बताया कि रक्षित केंद्र में हरियाली और परिसर की सुंदरता को ध्यान को ध्यान में रखते हुए पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पुलिस लाइन परिसर में 240 फेमिली क्वार्टर है। जिसमें निवासरत महिला, पुरुषों और बच्चों के फिटनेस के लिए स्पोर्ट्स ग्राउंड भी बनाया गया है। ग्राउंड में 200 मीटर का रनिंग ट्रेक, एक्सरसाइज के लिए हस्तचाल, बीम, सीटअप बार, पैडलबार, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक इत्यादि खेल की सुविधा है। पूरे परिसर में पेड़ लगाकर हिरयाली लाने की योजना है ।

पौधारोपण का कार्य कितनी भावना निष्ठा एवं आनंदमयी तरीके से किया जाता रहा है। हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए…
इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह,थाना प्रभारी बालको राकेश मिश्रा, पुलिस सहायता केंद्र रामपुर राजीव श्रीवास्तव, सूबेदार, भुनेश्वर कश्यप सहित रक्षित केंद्र के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



