
रायगढ़। कोरोना वायरस का संक्रमण तीव्रता से जिले में बढ़ता ही जा रहा है। तेज गति से फैल रहा संक्रमण जिलेवासियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। रायगढ़ नगरीय निकाय क्षेत्र में सबसे अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहें हैं। शहर के लगभग प्रत्येक वार्ड में कोरोना ने अपने पांव पसार लिए हैं। कोविड संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन ने जरूरी प्रतिबंधों के साथ गाइडलाइन जारी कर दी है लेकिन उसका सौ फीसदी पालन नागरिकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। रायगढ़ जिला कंट्रोल एंड कमांड सेंटर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज 2831 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 342 कोविड पॉजिटिव सामने आए हैं। 36 लोगों ने कोरोना से जंग जीता है और अपने घरों को लौटे हैं। 472 नए मरीजों का अस्पताल एवं होम आइसोलेशन में भर्ती प्रक्रिया जारी है।
रायगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि लगभग 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज रायगढ़ में आज कुल पॉजिटिव 342 हैं, पोर्टल में समस्या के कारण रात 8 बजे 275 दिखाया गया था। रात 8 बजे के बाद इसे अपडेट किया जाएगा और रात 8 बजे के बाद राज्य शो डेटा होगा आज 342 कोविड पॉजिटिव हैं।



