छत्तीसगढ़
कांग्रेस स्थापना दिवस 28 को

रायपुर-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 28 दिसंबर को 137वें वर्ष में प्रवेश कर रही है प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 28 दिसंबर को मनाया जायेगा। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 09 बजे पार्टी का झंडा वंदन होगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर एवं ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
इस अवसर पर पार्टी के जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा,अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां,भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमिनार का भी आयोजन होगा।




