छत्तीसगढ़रायगढ़

निराकार पटेल, रोहिणी राठिया बने अध्यक्ष,उपाध्यक्ष जिला पंचायत चुनाव में

निराकार पटेल बने अध्यक्ष जिला पंचायत चुनाव में

अध्यक्ष के निर्वाचन में किसको कितना वोट …

जिला से राजधानी तक के राजनैतिक केन्द्र विन्दु खरसिया रहा खरसिया विधान सभा क्षेत्र मध्य प्रदेश के जमाने में मुख्यमंत्री ,गृह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद के प्रत्याशी का चुन कर भेज चुका वही भाजपा के ओर भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भी दिया हैं ।

शहीद नन्द कुमार पटेल शहीद दिनेश पटेल के चहते राजनैतिक सुझ-बुझ के धनी युवाओं के संगवारी, मिलनसार जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस से निराकार पटेल

ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था तो भाजपा से गोपीका गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया गया। 25 सदस्यीय जिला पंचायत रायगढ़ में 15 कांग्रेस समर्थित सदस्य जीत कर आये हैं तथा भाजपा के 08 व दो निर्दलीय सदस्य हैं।

ऐसे में कांग्रेस की जीत तय माना जा रहा था एवं भाजपा द्वारा केवल कांग्रेस को वॉक ओव्हर नहीं देने के लिए औपचारिक तौर पर प्रत्याशी खड़े किया गया है।

वहीं इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कांग्रेस के निराकार पटेल को 16 मत मिले तथा श्रीमती गोपिका गुप्ता को08 वोट। वंही एक वोट निरस्त हुआ। इस प्रकार कांग्रेस के निराकार पटेल 08 वोटों से चुनाव जीत गए। पूर्व के चुनाव की तरह जिला पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस ने अपनी एकजुटता दिखाई और सभी ने पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी पर अपना समर्थन दिए।


वही अब उपाध्यक्ष के लिए रोहिणी राठिया कांग्रेस से 17 वोट और बीजेपी रामनाथ बैगा को 08 वोट मिले

इस तरह से यह तय था कि कांग्रेस के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनेंगे लेकिन उपाध्यक्ष को लेकर उहापोह की स्थिति थी अब साफ हो गई है। इस जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है और अध्यक्ष के तौर पर निराकार पटेल और

उपाध्यक्ष धरमजयगढ़ के बाकरुमा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रोहिणी राठिया उपाध्यक्ष बने।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!