छत्तीसगढ़

जनपद पंचायत खरसिया में कांग्रेस के महेत्तर सिंह उरांव बने अध्यक्ष, कन्हैया पटेल उपाध्यक्ष निर्वाचित

खरसिया। जनपद पंचायत खरसिया में 13 फरवरी को जनपद सभा कक्ष में जनपद अध्यक्ष के लिए मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। वहीं दोपहर 2:00 बजे उपाध्यक्ष के लिए मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों ही पदों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों ने बाजी मारी। महेत्तर सिंह उरांव 19 – 6 के अंतर से विजयी होकर जनपद अध्यक्ष बने, वहीं कन्हैया पटेल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

राष्ट्रीय कांग्रेस के 15 व 3 निर्दलीय जनपद सदस्यों ने महेत्तर उरांव को अपना समर्थन मत दिया। बीजेपी की ओर से प्रीतम राठिया को मात्र 6 वोट ही प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया 2 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमे 3 बजे तक नाम निर्देशन व नाम वापसी का समय दिया गया था। मतदान 3 बजे से 4 बजे के बीच हुआ, जिसमे कृष्ण कुमार उर्फ कन्हैया पटेल ने भी 19-6 के अंतर से भाजपा के अमरनाथ भारद्वाज को शिकस्त देते हुए उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!