अज्ञात मोटरसायकिल चालक ने सड़क पर खेल रही बच्ची को लिया अपनी चपेट में
दुर्घटना में बच्ची के पैर तथा वाहन मे रखे बार मशीन के गिरने से सिर में आई चोंट
जिले के ग्राम पंडरीपानी मेन रोड की घटना
इस संबंध में आज 4 जुलाई को चक्रधरनगर रायगढ़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार समारू उरांव, निवासी – ग्राम पंडरीपानी की 8 वर्षीय बच्ची ग्राम पंडरीपानी मेन रोड में दिनांक 01/07/2021 को खेल रही थी तभी करीब 1.30 बजे आसपास एक अज्ञात मोटर सायकल वाहन चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए, ठोकर मार दी, जिससे बच्ची के पैर में चोंट आई। वही उसके पास रखे लकड़ी काटने के बार मशीन के गिरने से बच्ची के सर में चोंट आई। सिर में चोंट आने से काफी खून आ रहा था, जिसे ईलाज के लिए केजीएच अस्पताल रायगढ़ मे भर्ती कराया गया ।
उक्त दुर्घटना मामले की रिपोर्ट पीड़ित बच्ची के पिता ने 3 जुलाई को चक्रधरनगर थाना में की है, जहां अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।




