खरसियाछत्तीसगढ़

खरसिया कांग्रेस का धरना प्रदर्शन महंगाई के विरोध में…

कांग्रेस का धरना प्रदर्शन महंगाई के विरोध में ,मनोज गबेल अध्यक्ष ब्लाॅक, रणधीर शर्मा नगर कांग्रेस कर रहे नेतृत्व…

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। सुबह 11 बजे शुरू यह प्रदर्शन दोपहर 01 बजे समाप्त किया जाएगा। खरसिया में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गबेल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है,

जिसमें नगर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष सहिस,राम शर्मा, नीरज पटेल,हितेन्द्र मोदी,राम किशुन आदित्य,डमेश अग्रवाल, लाला राठौर, परीक्षित राठौर, विक्कल अग्रवाल, रेशम गबेल, मनोज महंत, रानू दर्शन,अंकित अग्रवाल, साजेश मंघोघर, विष्णु वैरागी, रमेश गबेल सहित युवक कांग्रेस पार्षद अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री को मनोज गबेल की बधाई …

क्या है इनकी मूल मांगे

खरसिया नगर में जारी धरना प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने महंगाई के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है। पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस का यह प्रदर्शन जारी है। हाथों में तख्ती लिए ब्लाक कांग्रेस सहित तमाम नेतागण महंगाई को नियंत्रित करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल रहे हैं।

रोजमर्रा के सामान भी महंगे

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरत में आने वाली चीजों पर पड़ रहा है। परिवहन शुल्क बढ़ने की वजह से वस्तुओं की कीमतों में इजाफा होता जा रहा है, जिससे आम लोगों का बजट बुरी तरह से गड़बड़ा गया है। दूसरी तरफ कोरोना की मार की वजह से लोगों की अर्थव्यवस्था पहले ही चरमरा गई है, उस पर महंगाई ने आम आदमी का कमर तोड़ दिया है।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!