छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास परिसर में लगाया हर्रा और चार का पौधा, पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपने संकल्प को दोहराया

रायपुर।

Advertisement
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास परिसर में हर्रा और चार के पौधे रोपकर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख कर उनकी रक्षा करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष अपने निवास परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोहार का पौधा लगाया था, जो अब 5 फिट ऊंचा हो गया है। सीएम बघेल ने पौधे के पास जाकर उसकी बाढ़ देखकर संतोष प्रकट किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी और वनमण्डलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार झा उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!