छत्तीसगढ़रायगढ़

एनएसएस स्वयंसेवकों ने रोपित किया पौधा

एनएसएस स्वयंसेवकों ने रोपित किया पौधा

० एक पौधा मेरे भविष्य के लिए टीम को लेकर सघन वृक्षारोपण

रायगढ़-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे रोपित करने और उन्हें सुरक्षित करने का संकल्प लेते हुए एक पौधा मेरे भविष्य के लिए थीम को लेकर एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा अपने आसपास पौधा रोपित किया और इन पौधों को मानव जीवन के भविष्य पर्यावरण के संतुलन ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया एनएसएस के जिला संगठन भोजराम पटेल द्वारा रायगढ़ जिला के समस्त स्वयंसेवकों को एक पौधा मेरे भविष्य के लिए 03:00 पर वृक्षारोपण का आह्वान किया गया था जिसे विद्यार्थियों ने आत्मसात करते हुए पूर्णा काल में अपने ही आसपास खाली जगहों पर आंगन कोला बारी मुख्य सड़क मार्ग के अगल-बगल तालाब के मेड इत्यादि स्थानों पर पौधा रोपित किया जिसमें आम जामुन लीची मुनगा फलदार एवं छायादार पौधेउपलब्धता के आधार पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रोपित किया जिन विद्यार्थियों ने पौधा रोपित किया उसमें ग्राम ठाकुरपाली के युवराज सिंह राजपूत कुमारी दिव्या पटेल, पंकज बैरागी, ग्राम टेका से कुमारी गीता पटेल, ग्राम पंचेड़ा से दुर्गेश पटेल एवं ग्राम उसरोट से खिलेश वैष्णव तारापुर से कु. टिकेश्वरी डनसेना इत्यादि विद्यार्थियों ने पौधा रोपित कर अपने पर्यावरण दायित्व का निर्वहन किया।

कॉमर्स कॉलेज के भी स्वयंसेवकों ने किया गांव में पौधारोपण…..

पीडी कॉमर्स कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े
स्वयंसेवक विद्यार्थियों ने अपने कार्यक्रम अधिकारी ताम्रध्वज साय पैकरा के मार्गदर्शन में लॉकडाउन अवधि में अपने गांव में पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीम, आम आदि पौधों का रोपण कर पर्यावरण दिवस को सफल बनाया। अपने गांव में सूरज पटेल, संजना कंवर, खुशबू पटेल एवं मनीषा पटेल ने अपने गांव में वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!