खरसियारायगढ़

शक्रजीत नायक, झाड़ूराम गवेल के निधन पर महाबीर कबुलपुरिया ने जताया शोक

शक्रजीत नायक, झाड़ूराम गवेल के निधन पर महाबीर कबुलपुरिया ने जताया शोक

रायगढ़- रायगढ़ जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व ख्याती प्राप्त समाजसेवी महावीर कबुलपुरिया ने रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पिता व पूर्व मंत्री डॉ शक्रजीत नायक और पूर्व खरसिया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष झाड़ूराम गवेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता द्वय को जिला कांग्रेस के मजबूत स्तंभ बताया साथ कहा कि डॉ नायक और झाडूराम सरल स्वभाव के धनी होने के साथ मेरे प्रिय मित्र थे। इन दोनों के निधन का दुःखद समाचार मेरे पोते योगेश से प्राप्त होते ही मेरे नेत्र अश्रु से भर गए। उन्होंने कहा कि इन दोनों के साथ एक लंबा समय राजनीति में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बिताया है। मेरे जहन में आज भी इन दोनों से जुड़ी बहुत सी यादें है जो इनके निधन के बाद मेरी पलको के सामने चलचित्र के जैसे चलने लगी।
महावीर कबुलपुरिया ने आगे कहा कि हम सब विधि के विधान से बंधे हुए है, मैंने हमेशा इनमें अपने भाई की छवि देखी और ये दोनों शख्श हर पल मेरी सहायता के लिए उपस्थित रहते। हमने बहुत से आंदोलनों में एक साथ कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई जो आज पर्यंत मुझे याद है।
में इस दुख की घड़ी में श्री हरि नारायण से मेरे मित्र की पुण्यात्मा को बैकुंठ में अपने श्री चरणों मे स्थान देने की प्रार्थना करता हूँ साथ ही आप सब परिवारजनों, मित्रो और सम्पूर्ण कांग्रेस परिवार को असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!