छत्तीसगढ़रायगढ़

सिलेंडर लोड माजदा वाहन व कार में भिड़ंत, कार चालक गंभीर रूप से घायल

रायगढ़।  सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों में कई जगहों से सड़क दुर्घटनाओं की छोटी बड़ी खबरें सामने आई है। इसी बीच शहर के चक्रधर नगर क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक अंबेडकर प्रतिमा के सामने ऑक्सीजन सिलेंडर लोड माजदा वाहन और कार में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चक्रधर नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माजदा वाहन चालक शराब सेवन कर वाहन चला रहा था जिसके खिलाफ चक्रधर नगर थाने में धारा 185 के तहत कार्रवाई की जा रही है। घायल कार चालक को अस्पताल पहुंचा दिया गया है जहां उपचार जारी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!