
दिनांक 25/05/2021 को धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा थाने के अपराध क्रमांक 125/18 धारा 376 भादवि 4, 6 पास्को एक्ट के आरोपी निर्दोष बड़ा पिता जोसेफ बड़ा उम्र 19 वर्ष निवासी कुकरीर्खोरा थाना धर्मजयगढ़ को आज दिनांक को गिरफ्तार कर अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा के न्यायालय में पेश किया गया है । आरोपी के न्यायालय पर नहीं होने की स्थिति में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था । धरमजयगढ़ टीआई अंजना केरकेट्टा को मुखबीर द्वारा आरोपी के गांव में आने की सूचना पर स्टाफ द्वारा दबिश देकर आरोपो पकड़ा गया जिसे न्यायालय उपस्थित कराया गया है ।




